Blame : परासिया नपाध्यक्ष पर महिला ने लगाए अवैध संबंध बनाने दबाव डालने के आरोप

चांदामेटा थाने में दी लिखित शिकायत, पुलिस कार्रवाई जारी

Blame : छिंदवाड़ा। परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय की मुश्किलें रुकने के बजाए

बढ़ती ही जा रही हैं। मालवीय के विरुद्ध चांदामेटा थाने पहुंचकर क्षेत्र की ही निवासी एक महिला ने

गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने13 फरवरी को (आज) पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि विनोद मालवीय

उस पर गंदी नीयत रखता था। कई बार उसने अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला लेकिन

महिला किसी तरह बचती रही। महिला ने आरोप लगाया है कि विनोद मालवीय ने इसी बदनीयती के कारण

उसके पति को नगर पालिका में नौकरी दी। 10 जनवरी 2026 को जब वह घर में अकेली थी तब देपहर

लगभग 1 बजे विनोद मालवीय महिला के घर आया और अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ

अवैध संबंध बनाने दबाव डालने लगा। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया और विनोद को चले जाने के लिए कहा।

शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि जाते-जाते विनोद मालवीय ने उसे जातिगत गालियां दीं।

इसके बाद 14 जनवरी 2026 को विनोद मालवीय नगर पालिका की टीम लेकर महिला के घर पहुंचा और

कंपाउंड वॉल तुड़वाने का प्रयास किया। इस पर महिला ने चिल्लाकर उसकी बदनीयती के बारे में

मौजूद लोगों को बताया जिसके बाद विनोद मालवीय चला गया। महिला ने कहा है कि विनोद मालवीय

नगर पालिका अध्यक्ष है और भाजपा का बड़ा नेता है, यह सोचकर उसने शिकायत नहीं की लेकिन जब

उसे पता चला कि एक अन्य महिला ने शिकायत करने की हिम्मत दिखाई है तो उसने भी थाने आकर

पुलिस को सब कुछ बताया। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More…Court Order : ‘फर्जी’ केस बनाने वाले टीआई और जांच अधिकारी नपेंगे !

Read More…Record : दो सट्टा एक्ट के प्रकरण बन चुके, एक बार ‘जेल यात्रा’ भी कर चुके नपाध्यक्ष !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *