Court Proceeding : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवी की जमानत अर्जी खारिज

न्यायालय ने माना आरोप गंभीर, विवेचना प्रभावित करने का प्रयास भी माना


Court Proceedind : छिंदवाड़ा। परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी की जमानत याचिका

गुरूवार को खारिज हो गई। विशेष न्यायालय एट्रोसिटी सुधीर मिश्रा ने विनोद मालवी के प्रकरण को

गंभीर मानते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया। प्रकरण में शासन की ओर से

अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान ने दलीलें रखीं। उन्होने बताया कि जमानत याचिका पर विचारण के दौरान

न्यायालय ने विनोद मालवी पर लगे आरोपों को गंभीर श्रेणी का माना। इसके साथ ही न्यायालय ने यह भी

माना कि प्रकरण दर्ज होने के बाद ज्ञापन आदि के माध्यम से विनोद मालवी ने विवेचना को

प्रभावित करने का प्रयास किया। न्यायालय द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद अब

विनोद मालवी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब उसे सलाखों के पीछे कुछ दिन और गुजारना होंगे।

नीचे लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें परासिया नगर पालिका अध्यक्ष से जुड़े कुछ मामले…

Read More…Action : परासिया नगरपालिका अध्यक्ष को न्यायालय ने भेजा जेल

Read More…Blame : परासिया नपाध्यक्ष पर महिला ने लगाए अवैध संबंध बनाने दबाव डालने के आरोप

Read More…Record : दो सट्टा एक्ट के प्रकरण बन चुके, एक बार ‘जेल यात्रा’ भी कर चुके नपाध्यक्ष !

Read More…Apprehension : कमीशन की वसूली में लगे हैं परासिया नपाध्यक्ष ?

Read More…Expelled : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय भाजपा से निष्काषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *