Bail : परासिया नपाध्यक्ष को मिली जमानत

महिला प्रताडऩा और साइबर क्राइम केस में हाईकोर्ट से मिली राहत

Bail : छिंदवाड़ा। परासिया के नगरपालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को गिरफ्तारी के 23 दिन बाद

बुधवार को जबलपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित

महिला प्रताडऩा और साइबर क्राइम से जुड़े आरोपों में प्रकरण दर्ज किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने विनोद मालवीय को 17 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

भाजपा संगठन ने पहले ही उन्हे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

दूसरी ओर स्टेशन रोड परासिया निवासी व्यापारी रितेश चौरसिया ने निर्वाचन आयोग,

जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर विनोद मालवीय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2022 में हुए पार्षद चुनाव के दौरान वार्ड क्रमांक 21 से प्रत्याशी रहे

विनोद मालवीय ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जानकारी नामांकन में छिपाई।

रितेश चौरसिया का कहना है कि उन्हें यह जानकारी आरटीआई के माध्यम से प्राप्त हुई है।

उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कर विनोद मालवीय के निर्वाचन को शून्य घोषित

करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Read More…Kanafoosee : ‘भाई’ का ‘भौकाल’ खुलेआम काट रहा अवैध कालोनी !

Read More…LPG Price Rise : महंगी हुई गैस, नई कीमतें हो गईं लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *