इसे भी ठगने में सफल हुए तो गिनती आधा दर्जन पार
Kanafoosee : छिंदवाड़ा। शहर की कुख्यात पिता-पुत्र ठग जोड़ी गुर्रू और जीते को एक नया ‘मुर्गा’ मिल गया है। इससे अब
जल्द ही लाखों की रकम निवेश के नाम पर हड़पने की तैयारी दोनों कर चुके हैं। इसे लेकर कानाफूसी का बाजार गर्म है।
बताया जाता है कि ठग पिता-पुत्र जिसे अपने झांसे में ले चुके हैं वह पड़ोसी राज्य में जाकर बस गया है। हालांकि पहले वह
छिंदवाड़ा में ही रहता था। क्रिकेट सट्टा और हवाला कारोबार की दुनिया में नाम और दाम कमा चुके
इस शख्स पर गुर्रू और जीते की नजर कई दिनों से थी। काफी प्लानिंग के साथ इस पर दोनों ने डोरे डाले
और परासिया रोड पर एक बिल्डिंग निर्माण में निवेश के लिए तैयार कर लिया। जल्द ही यहां ‘मुर्गे’ के
नोटों की नींव पर ठगों की इमारत खड़ी होती नजर आएगी। हालांकि यह पतासाजी चल रही है कि ठग
पिता-पुत्र गुर्रू और जीते ने ‘मुर्गे’ को ‘सपना’ क्या दिखाया है, क्योंकि यूं ही ता कोई भी लाखों रुपए
लगाने तैयार नहीं हो जाएगा। बहरहाल, बाजार में कानाफूसी चल रही है कि जल्द ही
ठग पिता-पुत्र की एक और ‘सफलता’ की कहानी सुनाई देगी।
Read More…Accountability : अधिकारी ने क्यों रुकवाई ‘सिग्नेचर’ की जांच ?
Read More…Mining : अवैध रेत कारोबार को लेकर कार्रवाई के बाद विवाद, दो गिरफ्तार
