Chhindwara News : राज्यसभा सांसद चुने जाने पर सांसद ने जॉर्ज कुरियन को दी बधाई

सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंटी विवेक साहू की उपस्थिति में लिया निर्वाचित प्रमाण पत्र

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन निर्विरोध सांसद चुने गए।

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद जॉर्ज कुरियन भोपाल में प्रमाण पत्र लेने पहुंचे।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में प्रमाण पत्र लिया।

इस मौके पर सांसद विवेक बंटी साहू भी उनके साथ विशेष रूप से उपस्थित थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में जॉर्ज कुरियन मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर सांसद विवेक बंटी साहू ने जॉर्ज कुरियन को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी,

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आभार जताया है।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि जॉर्ज कुरियन का एमपी से चुना जाना छिंदवाड़ा पांढुर्णा के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे।

वहीं डेयरी उद्योग को बढ़ाने में भी जॉर्ज कुरियन का सहयोग मिलेगा।

सांसद श्री साहू ने कहा कि ये आनंद की बात है कि जॉर्ज कुरियन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Read More…Mandideep News : 10 हजार सदस्य बनाने लिया संकल्प

Read More…Mandideep News : मंडीदीप में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

One thought on “Chhindwara News : राज्यसभा सांसद चुने जाने पर सांसद ने जॉर्ज कुरियन को दी बधाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *