जिला पंचायत उपाध्यक्ष के कांग्रेस ज्वाइन करते ही राजनीतिक हलचल तेज
BJP News : छिंदवाड़ा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना की ‘घर वापसी’ के बाद छिंदवाड़ा में राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। इस घटनाक्रम को लेकर चौक-चौराहों पर चर्चाओं का दौर जारी है। राजनीतिक पंडित अपने-अपने सामथ्र्य अनुसार मायने निकालने में लगे हुए हैं। बहरहाल, कुछ बड़े सवाल जो उठाए जा रहे हैं वह यह हैं कि-
क्या इतनी ‘बड़ी’ भाजपा में एक ऐसा ‘समझदार’ नेता नहीं था जो उन्हें मना लेता ?
उन्हें किसान आंदोलन करने से रोकने की जगह उन्हें सीएम के सामने ले जाकर बैठाता और किसानों की ओर से उनकी मांगे सरकार के सामने रखने में मदद करता ?
सीएम से एक अदद ‘आश्वासन’ दिलवाने का प्रयास करता ?
हालांकि, सांसद बंटी विवेक साहू ने एक बार प्रयास किया लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ। इसके पीछे का कारण था ‘अनुशासनहीनता’ का नोटिस और संगठन के किसी भी जिम्मेदार नेता द्वारा ‘सलीके’ से संवाद स्थापित न करना। सूत्र बताते हैं कि उक्त नोटिस ने अमित सक्सेना का ‘ईगो हर्ट’ कर दिया।
Advertisement

जो नेता कांग्रेस में रहते उस क्षेत्र में तकरीबन 11 हजार की लीड से जिला पंचायत का चुनाव जीता हो और ‘इसी’ भाजपा के पास उसके मुकाबले आज भी कोई दमदार ‘आप्शन’ न हो, ऐसे नेता को अनुशासनहीनता का नोटिस थमाना सिवाय ‘उपहास’ के कुछ नहीं माना जा रहा।
अमित सक्सेना के कांग्रेस में जाने से भाजपा की जो किरकिरी हो रही है वह अलग…भविष्य में पांचों विधानसभा में कमल का परचम लहराने के प्रयासों को भी तगड़ा झटका माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि जो शुरूआत जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने कर दी है उससे अब भाजपा के कई समीकरण बिगडऩे शुरू हो गए हैं।
Read More…Ignorance : छह साल की मासूम से घिनौनी हरकत के मामले में स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं ?
Read More…Audacity : यूनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ‘दुस्साहस’ हाईकोर्ट को गुमराह करने किया प्रयास !
