Chhindwara News : पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने खाया जहर

जिला अस्पताल में हुई मौत

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। पारिवारिक विवाद के चलते चौरई में एक महिला ने जहर खा लिया।

जहर के सेवन से उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि महिला को गंभीर हालत में पहले चौरई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

स्थिति में सुधार न होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि चौरई के कुंडा निवासी 32 वर्षीय कमला पति मुकेश वर्मा को गत 26 को जहर के सेवन के बाद चौरई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

मामले की जांच जारी है।

महिला के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Read More…Chhindwara News : तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, युवक गंभीर

Read More…Chhindwara News : अस्पताल के हालात : सीसीटीवी कंट्रोल रूम बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *