Chhindwara News : तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, युवक गंभीर

परासिया के मंगली बाजार में हुआ हादसा

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। परासिया के मंगली बाजार में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

शनिवार देर शाम को एक और हादसा यहां हो गया।

एक तेज रफ्तार वाहन ने यहां एक युवक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में घायल युवक बेसुध होकर सड़क पर पड़ा रहा जिसे स्थानीय राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

घायल युवक का नाम हिमांशु बताया जाता है जो जाटाछापर का रहने वाला है।

वह टीसी बनवाने परासिया आया था। दुर्घटना के काफी देर बाद भी युवक को होश नहीं आया था।

Read More…Kanafoosee : ‘बाबूजी’ जरा धीरे चलो… कोयलांचल में गूंज रहा गीत…

Read More…Chhindwara News : अस्पताल के हालात : सीसीटीवी कंट्रोल रूम बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *