Chhindwara News : जेब से बाहर निकालते ही फट गई मोबाइल बैटरी

बाल बाल बचा युवक, वीवो कंपनी का था फोन

Chhindwara News : अमरवाड़ा। ग्राम लहगडुआ में एक मोबाइल फटने से दहशत फैल गई।

मोबाइल वीवो कंपनी का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक के जेब में रखा मोबाइल गर्म हो गया।

युवक ने जैसे ही मोबाइल को बाहर निकाला तो मोबाइल से धुआं निकलने लगा।

युवक डर गया और उसने मोबाइल को नीचे फेंक दिया।

इसके तुरंत बाद मोबाइल में ब्लास्ट हो गया।

मोबाइल फटने की घटना के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्राम लहगडुआ के रहने वाले कोटवार रूपेश वंश गोतिया के साथ ये घटना घटी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही चौरई में घटना हुई थी जहां एक बच्चे के हाथ में मोबाइल फट गया था जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था।

Read More…Chhindwara News : पुलिस कंट्रोल रूम से होगी जिला अस्पताल की निगरानी

Read More…Chhindwara News : दो बाइक रौंदी, चालक बस छोड़़कर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *