Chhindwara News : जहर के सेवन से किसान की मौत

कीटनाशक छिड़कते समय मुंह में चला गया जहर

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। जहर के सेवन से एक किसान की मौत हो गई।

दरअसल, किसान बिना सुरक्षा संसाधन के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था।

उसी दौरान युवक के मुंह में गलती से जहर चला गया।

उसकी हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोआमा निवासी 30 वर्षीय अभिलाष पिता बजरंग उईके नामक युवक दो दिनों पूर्व घर के समीप कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था जिसके मुंह में ये जहर चला गया।

उसे उपचार के लिए अस्पताल से नागपुर रिफर किया गया था जिसकी रास्ते में मौत हो गई।

पुलिस ने मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Read More…Chhindwara News : खेत में बिछे करंट की चपेट में आया किसान, मौत

Read More…Chhindwara News : गणेशोत्सव : व्यवस्था बनाने यातायात को किया डायवर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *