Mandideep News : समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाना है : कुशवाहा

कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

Mandideep News : मंडीदीप। शहर में कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा भगत सिंह कुशवाहा का आगमन हुआ।

प्रदेश के सुहागपुर में लव कुश जयंती के समारोह में जाते समय कुछ देर के लिए वे गोहरगंज मार्ग पर रुके।

नगर आगमन पर सामाजिक जनों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

चाय पर चर्चा करते हुए भगत सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगामी समय में भोपाल में भव्य आयोजन होने वाला है जिसमें लाखों की संख्या में सामाजिक जन आएंगे।

समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाना है और समाज का नाम रोशन करना है।

हमारे समाज के अनेक लोग देश में अपनी समाज का नाम रोशन कर रहे हैं और समाज को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि समाज के संगठन में सिर्फ और सिर्फ सामाजिक व्यक्ति का होना आवश्यक है।

इस अवसर पर रमेश कुशवाहा, राजेश सैनी, रूप सिंह कुशवाहा मंडीदीप, विकास कुशवाहा बीलखेड़ी, लीलाकिशन कुशवाह सहित सामाजिक जन मौजूद रहे।

Read More…Mandideep News : मोटरसाइकिल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Read More…Chhindwara News : नाटक ‘वो फिर आएगी’ ने खूब हंसाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *