Chhindwara News : कार्यकर्ताओं और जनता का स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी : पं. रमेश दुबे

कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व विधायक का जन्मदिन

Chhindwara News : चौरई। छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और चौरई क्षेत्र के पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे का जन्मदिन बुधवार को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।

जिले के सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विजय झांझरी, विजय पांडे, उत्तम ठाकुर, बंटी पटेल,

संजय पटेल सहित जिले और क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और आमजन ने श्री दुबे को बधाई देकर उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।

कार्यकर्ताओं ने श्री दुबे से केक कटवाया उसके बाद जरूरत मंदो को ट्राई साइकिल एवं स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण भी श्री दुबे के द्वारा किया गया।

शाम को नगर में करीब 2 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन श्री दुबे द्वारा नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षदों के साथ किया गया।

रात्रि में दुबे निवास में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

गुड़ मंडी में विराजे प्रथम पूज्य गणेश जी की महाआरती में भी शामिल होकर श्री दुबे ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं और अपार स्नेह पर श्री दुबे ने कहा की कार्यकर्ताओं और जनता का स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

Read More…Chhindwara News : गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर सम्मानित

Read More…Mandideep News : विधायक पटवा ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *