Chhindwara News : संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

पुलिस ने जांच में लिया मामला

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। उमरेठ थानांतर्गत ग्राम मोरडोंगरी के हीरावाडी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि शव उसके घर के पीछे ही संदिग्ध हालात में पाया गया है।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को परासिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पचास साल की भागा विश्वकर्मा अपने पति के साथ हीरावाडी में रहती थी।

उसके दो बेटे है।

दोनो छिंदवाडा में रहकर काम करते है।

बीती रात वह पति के साथ थी।

सुबह उसका शव घर के पीछे संदिग्ध हालात में देखा गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

गांव में इस मामले को हत्या कहकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले के खुलासे की बात कही है।

Read More…Pandhurna News : कांग्रेस का आरोप : पांढुर्णा से जबलपुर ट्रेन छीन रहे सांसद

Read More…Chhindwara News : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *