Pandhurna News : कांग्रेस का आरोप : पांढुर्णा से जबलपुर ट्रेन छीन रहे सांसद

रेलमंत्री से ट्रेन यथावत रखने की मांग

Pandhurna News : पांढुर्णा। कांग्रेस ने सांसद पर जबानी हमला करते हुए पांढुर्णा से ट्रेन छीनने के प्रयास का आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं कांग्रेस ने पांढुर्णा जिले के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप भी सांसद पर लगाया है।

इस संबंध में पांढुर्णा जिला कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नागपुर से पांढुर्णा होते हुए जबलपुर तक चलने वाली सुपरफास्ट जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को नागपुर से सौंसर होते हुए छिंदवाड़ा तक का रूट बदलने की मांग छिंदवाड़ा के सांसद बंटी साहू ने की है।

कांग्रेस नेता जिला अध्यक्ष सुरेश झलके, सुनील बुधराजा, मनोहर सिंह ठाकुर, जयंत घोड़े, हरनाम सिंह सेंगर, भीमराव वाल्के देवकांत मांडोगड़े,

अमजद खान ने प्रेस वार्ता में सांसद बंटी साहू का कड़ा विरोध किया है।

प्रेस वार्ता के दौरान सभी कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पांढुर्णा के लोगों की समस्या को देखते हुए रेल मंत्री से जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को यथावत रखने की मांग करते हैं।

Read More…Chhindwara News : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Read More…Chhindwara News : ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; 2 घंटे बंद रहा हाईवे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *