Chhindwara News : ट्रेन से गिरा युवक, कटकर मौत

हादसे की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। परासिया बैतूल रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

युवक ट्रेन में सफर कर रहा था उसी दौरान वह चलती ट्रेन से गिर गया।

घटना हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन के पास की बताई जाती है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक परासिया का निवासी है जो ट्रेन में सवार होकर बैतूल जा रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया।

युवक का नाम जगदीश पिता पिता गोपाल धुर्वे उम्र 27 साल बताया जाता है।

वह अपने दोस्त के साथ पेंचवेली ट्रेन से बैतूल जा रहा था,

तभी वह अचानक ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

डूंगरिया चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक युवक गेट के किनारे खड़ा था।

अचानक वह संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया।

पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Read more…Chhindwara news : जामसांवली तक पदयात्रा पर निकले सांसद

Read More…Chhindwara News : ब्रह्मकुमारी संस्था आध्यात्मिक जागरूकता का काम कर रही : साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *