Chhindwara News : स्व. विजेंद्र आमाडारे को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

प्रेस क्लब भवन में हुई श्रद्धांजलि सभा

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। जिले से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संपादकीय प्रभारी विजेंद्र आमाडारे का पिछले दिनों बीमारी के कारण इलाज के दौरान नागपुर में निधन हो गया था।

सोमवार को छिंदवाड़ा प्रेस क्लब भवन में स्व. विजेंद्र आमाडारे को प्रेस क्लब के सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान स्व. आमाडारे के पुत्र वैभव आमाडारे भी मौजूद रहे।

प्रेस क्लब सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन पांडे ने स्व. विजेंद्र आमाडारे के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान प्रेस क्लब सचिव गिरीश लालवानी, उपाध्यक्ष शक्ति दुबे, नीरज चौहान, सहसचिव आफाक हुसैन, राजेश सनोडिया, अनुरूप सिंह तोमर, गोपी ठाकुर, अजय ब्रह्मवंशी, संतोष सिंगोतिया, गोलू राजपूत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Read More…Chhindwara News : बेटी! भैया बोलो, चाचा बोलो…सर-वर नहीं बोलना…!

Read More…Chhindwara News : बेटी के प्रेम विवाह से नाराज ससुर-साले ने दामाद को उतारा मौत के घाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *