पार्टी ने किया विरोध, फिर भी अयोध्या पहुंचे हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

शिमला। कांग्रेस द्वारा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करने के बावजूद हिमाचल सरकार के एक मंत्री अयोध्या पहुंच गए। वे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल भी हुए और जय श्री राम के नारे भी लगाए।

हिमाचल सरकार के ये मंत्री हैं विक्रमादित्य। गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार प्राण प्रतिष्ठा का विरोध कर रही है, यहां तक कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने समारोह का न्यौता भी ठुकरा दिया था।

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो गया है। देश-विदेश में इस दिन को लेकर रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह था। करोड़ो रामभक्त श्री रामलला के दर्शन कर भाव विभोर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *