Chhindwara News : शराब के नशे में तालाब में डूबा वृद्ध

चांद थाने के ग्राम धौलपुर का मामला

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। चांद थानांतर्गत ग्राम धौलपुर में एक वृद्ध व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

बताया जाता है कि वृद्ध शराब के नशे में था।

उसके शव को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब से बाहर निकाला।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलपुर निवासी 55 वर्षीय रतिराम पिता पोठू धुर्वे सुबह तालाब के पास घूम रहा था।

थेड़ी देर बाद वह किसी को नजर नहीं आया।

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे उसी दौरान उसकी शव तालाब में उतराता मिला।

घटना के बाद तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

ग्रामीणों के मुताबिक रतिराम शराब पीने का आदी था जिसके चलते वह तालाब के पास घूमते वक्त अचानक बेसुध होकर तालाब में गिर गया।

बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More…Pandhurna News : बिजली बिल बकायादारों के काटे कनेक्शन

Read More…Chhindwara News : अमरवाड़ा में सबसे ज्यादा, उमरेठ में कम बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *