Chhindwara News : भारतीय ज्ञान परंपरा ने देश को वैश्विक स्तर पर दिलाया सर्वोच्च स्थान : सांसद

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में कार्यशाला का आयोजन

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। भारतीय ज्ञान परंपरा में गहन ज्ञान के खजानों ने हमें वैश्विक स्तर पर सर्वोत्कृष्ट स्थान दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है।

आज भारत का स्थान ज्ञान के मामले में सबसे ऊपर है।

उक्त बातें छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने कहीं।

वे भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित पाठयक्रम पर कार्यशाला में बोल रहे थे।

उक्त विषय को केंद्रित कर विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम निर्माण को लेकर राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा द्वारा पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में कार्यशाला आयोजित हुई।

इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए।

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वयं पर गर्व करने योग्य भरोसेमंद बौद्धिक संपदा भंडार को पुनर्जीवन करने की आज महती आवश्यकता है।

कार्यशाला में 21 विषयों के विषय विशेषज्ञों द्वारा ज्ञान परंपरा के विविध आयामों को गहनता से विश्लेषित किया गया।

विशेषज्ञों ने भारतीय धरोहर और संस्कृति को पाठ्यक्रम का अंग बनाने, अपने अमूल्य सुझाव, संदर्भों और अनुशंसाओं सहित संधारित किए। पाठ्यचर्या को अधिक प्रासंगिक,

समयोचित और विद्यार्थी केंद्रित बनाने के लिए भारतीय दर्शन, धर्म, आध्यात्म और गौरवशाली परंपरा के बीज तत्व को सम्मिलित किया जाना चाहिए, इन्हीं सारतत्वों से युक्त अनुशंसाएं विशेषज्ञों द्वारा की गई।

इस अवसर पर ओएसडी डॉ. धीरेंद्र शुक्ला, पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन कुलगुरु प्रो. विजय कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय प्रो. रविन्द्र कुमार वशिष्ठ,

राजा शंकर शाह विवि कुलगुरु श्रीमती लीला भलावी शासकीय स्वशासीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी चंद सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के शिक्षाविद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भारत घई सहित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Read More…Chhindwara News : सांसद ने किया उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को आमंत्रित

Read More…Chhindwara News : लूट का आरोपी धराया : जूस में नशे की गोली खिलाकर की वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *