Chhindwara News : भक्ति और सांस्कृतिक अनुशासन के साथ मनाया जाएगा दुर्गा उत्सव

पर्वों की तैयारियों पर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। आगामी दुर्गा उत्सव और दशहरा पर्व को शांति और सद्भाव से मनाने के उद्देश्य से कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, छिंदवाड़ा एसडीएम सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों से पर्व की व्यवस्थाओं और सुरक्षा के संबंध में सुझाव लिए गए और सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

केवल भक्ति गीत बजेंगे

दुर्गा उत्सव और दशहरा के दौरान ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

डीजे पर केवल भक्ति गीत और शालीन संगीत बजाने की अनुमति होगी।

अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और इसका उल्लंघन करने पर डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा प्रबंध करने होंगे

सभी दुर्गा पंडालों में अग्निशामक यंत्र और पानी के ड्रम अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था जरूरी होगी।

पंडालों में राजनैतिक गतिविधियों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

गरबा आयोजन

गरबा कार्यक्रमों का आयोजन रात 10.30 बजे तक ही किया जा सकेगा।

जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी त्यौहार गरिमा और सांस्कृतिक मर्यादा के साथ मनाए जाएंगे।

आयोजकों को अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

दुर्गा विसर्जन और दशहरा

दुर्गा विसर्जन 12 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 13 अक्टूबर की रात तक चलेगा।

प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि विसर्जन के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और ध्वनि नियंत्रण संबंधी कानूनों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विशेष पुलिस बल रहेगा तैनात

दुर्गा उत्सव के दौरान रात्रि में विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पंडालों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।

ये निर्णय भी लिए

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए विशेष योजना बनाई गई है ताकि मुख्य मार्गों पर भीड़ और अव्यवस्था न हो।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी आयोजक समितियां और डीजे संचालक दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।

उन्होंने यह भी जोर दिया कि पर्व के दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने कहा कि दुर्गा विसर्जन और दशहरा के समय सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Read More…Chhindwara News : निगम अध्यक्ष को हटाने कवायदें शुरू

Read More…Chhindwara News : बच्चों को खूब पढ़ाए,अब पैसा नहीं बनेगा बाधा : पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *