Chhindwara News : कच्ची दीवार पर चढ़ा युवक, दीवार ढही, मौत

पुलिस ने जांच में लिया मामला

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। रावनवाड़ा थानांतर्गत ग्राम हर्रई में कच्ची दीवार ढहने से उसमें दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल यादव नामक युवक कच्ची दीवार पर चढ़कर काम कर रहा था।

उसी दौरान दीवार का कुछ हिस्सा ढहा जिसके कारण वह नीचे गिर गया।

इसके बाद दीवार का बाकी हिस्सा उसके ऊपर गिर गया।

उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

परिजनों ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार के बाद परासिया अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन बिना पीएम कराए ही घर लौट गए,

जिसके बाद उन्होंने युवक का अंतिम संस्कार किया।

पुलिस का कहना है कि परिजन पीएम के लिए तैयार नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक राहुल के सिर में पहले से भी चोट लगी थी।

Read More…Chhindwara News : पंधराखेड़ी में लगा कन्या कौशल शिविर, 285 बिटियां हुई शामिल

Read More…Chhindwara News : पत्नी को बचाने में करंट से झुलसा पति, हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *