Chhindwara News : आपरेशन अभिमन्यु : मनचलों का निकाला जुलूस

पुलिस ने शुरू किया अभियान, 7 के विरुद्ध की कार्रवाई

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। पुलिस ने आपरेशन अभिमन्यु शुरू कर दिया है।

इसके तहत कोतवाली पुलिस ने 7 मनचलों का गुरूवार को जुलूस निकाला।

पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन अभिमन्यु अभियान चला रही है।

पुलिस इन आरोपियों को पैदल न्यायालय तक ले गई।

कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि ऑपरेशन अभियान के तहत महिलाओं से छेड़छाड़ और शराब पीकर छींटाकशी करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के तहत पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभिमन्यु की शुरुआत की गई जो निरंतर जारी रहेगा।

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार सहित उनकी सुरक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 170 भारतीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

बताया जाता है कि आरोपियों में एक निजी एंबुलेंस चालक भी है।

यह दिन भर जिला अस्पताल में रहता है और छेडख़ानी करता रहता है।

इस पर भी पुलिस की काफी दिनों से नजर थी।

Read More…Pandhurna News : लापरवाह शिक्षकों पर कार्यवाही की मांग

Read More…Chhindwara News : सैनिक, ऋषि, देव सहित पितरों का किया तर्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *