Chhindwara News : यहां रोज हो रहा 5 क्विंटल का फलाहारी भंडारा

10 दिनों तक चलेगा, हजारों श्रद्धालु ग्रहण कर रहे महाप्रसाद

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। शहर के हृदय स्थल मानसरोवर काम्प्लेक्स के सामने 10 दिनों तक चलने वाला फलाहारी भंडारा लगातार जारी है।

नवरात्र के प्रथम दिवस से शुरू हुए इस भंडारे में अब तक हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर चुके हैं।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में किए जा रहे इस भंडारे में महाप्रसाद बनाने से लेकर वितरण करने तक पूरी व्यवस्था बनाने में युवाओं की टीम लगातार लगी हुई है।

आयोजक पूरे भक्ति भाव से प्रतिदिन 5 क्विंटल का फलाहारी भंडारा रोजाना श्रद्धालुओं को करवा रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की पूरी टीम नवरात्र के भंडारे में जुटी हुई है।

महाप्रसाद में 5 प्रकार के व्यंजन

इस भंडारे की एक विशेषता और है। यहां श्रद्धालुओं को 5 प्रकार के फलाहारी व्यंजन दिए जा रहे हैं।

पिछले 7 दिनों से मानसरोवर बिल्डिंग के सामने भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

शाम 6 बजे भगवान श्रीराम की पूजा के बाद भंडारे की शुरुआत होती है, जो देर रात 12 बजे तक चलता है।

यहां प्रतिदिन 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालु फलाहारी महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

दुर्गा वाहिनी भी मैदान में

10 दिवसीय फलाहारी भंडारे में विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ दुर्गा वाहिनी भी मैदान में शुरू से डटी हुई है।

दुर्गा वाहिनी की सदस्य भंडारे में महाप्रसाद बनाने से लेकर वितरण तक व्यवस्थाओं में बराबरी से सहयोग कर रही हैं।

रोजाना महाप्रसाद वितरण काउंटर पर दुर्गा वाहिनी की सदस्यों को फलाहार वितरित करते देखा जा सकता है।

टीम में ये हैं शामिल

10 दिवसीय भंडारे में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, विभाग मंत्री ऋषि राज सिंह बैस, उपाध्यक्ष बादल साहू, बजरंग दल जिला संयोजक गौरव सेन, नगर संयोजक रवि राज भारद्वाज, शैलेश यदुवंशी, मातृ शक्ति विभाग संयोजक किरण शर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजक सोनम अहिरवार, कीर्ति रघुवंशी, दीप माला सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

Read More…Pandhurna News : 64 वर्षों से लगातार विराज रहीं मां शेरावाली

Read More…Chhindwara News : दिव्य स्वरूप में दर्शन दे रहीं लालबाग की माई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *