Chhindwara News : सिस्टम को नीरज का ‘चैलेंज’ कार्रवाई के बावजूद काट दी अवैध कालोनी!

निगम अधिकारियों को भनक तक नहीं

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। सत्तारूढ़ दल से जुड़े ‘नीरज’ ने निगम प्रशासन को खुला ‘चैलेंज’ दिया है।

एक ओर जहां निगम दिन रात अवैध कालोनी की जानकारी इकट्ठा कर लगातार कार्रवाई कर रही है वहीं ‘नीरज’ ने अवैध कालोनी काटकर निगम को यह बताने का प्रयास किया है कि उसका कोई कुछ नहीं ‘बिगाड़’ सकता।

नीरज ने जो कालोनी काटी है वह नरसिंहपुर रोड पर अंतरबेल मंदिर के पास है।

इसमें कुछ 16 प्लॉट काटे गए हैं जिसमें से 4 बिके हैं।

यहां ले आउट के नाम पर सड़क दर्शाने के लिए 10 एमएम गिट्टी बिछा दी गई है।

नीरज यहां पर 3 हजार रुपए स्क्वायर फीट के रेट से प्लॉट बेच रहा है।

आश्चर्य है कि इसकी भनक अब तक निगम प्रशासन को नहीं लगी है।

दूसरी ओर नीरज की हिम्मत की भी दाद देनी होगी कि निगम की लगातार कार्रवाई और एफआईआर के बावजूद वह अवैध कालोनी काटने की हिम्मत दिखा रहा है।

बहरहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नगर पालिक निगम की जेसीबी का रुख इस ओर कब होता है और इस अवैध कालोनी पर एफआईआर के लिए कार्रवाई कब शुरू होती है?

Read More…Chhindwara News : धमकी देने वाले ने किया रिटायर्ड आईपीएस की फोटो का इस्तेमाल

Read More…Chhindwara News : प्रभुनारायण नेमा राष्ट्रीय प्रचार सचिव निर्वाचित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *