Chhindwara News : टैक्स वसूलने गए निगम कर्मचारी से भिड़ गया संपत्ति मालिक

कमिश्नर के साथ देहात थाना पहुंचकर कर्मचारियों ने दर्ज कराई एफआईआर

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। नगर निगम की टीम को टैक्स वसूली के लिए अब अभद्रता और विवादों का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को टैक्स वसूली के दौरान अभद्रता का एक और मामला सामने आया है।

इसमें एक बकायादार ने न सिर्फ निगम कर्मचारियों के साथ अभद्रता की बल्कि अधिकारी और कर्मचारियों के साथ झूमाझटकी भी की।

इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारियों ने एकजुटता के साथ मामले की शिकायत देहात थाना पुलिस से की है।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

निगम आयुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक निगम का राजस्व अमला शहर में संपत्ति कर, जल कर एवं दुकान किराया प्रीमियम की वसूली का अभियान चला रहा है।

निगमायुक्त के निर्देश पर अवकाश दिवस शनिवार में भी वसूली अभियान चलाया जा रहा था।

अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 45 में परासिया रोड पर भवन स्वामी राजेंद्र तिमोथी से निगम अमले ने डिमांड नोटिस तामिल करने संपर्क किया लेकिन तिमोथी ने डिमांड नोटिस लेने से इनकार कर दिया।

इसके बाद दल ने डिमांड नोटिस को चस्पा करने की कार्रवाई की।

युवक ने 2014 से अभी तक सम्पत्ति कर का भुगतान नहीं किया है।

गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्द कहे

टैक्स मांगने की बात पर भवन मालिक को गुस्सा आ गया और उसने निगम के दल के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कह दिए।

निगम के दल के साथ झूमा झपटी भी की।

दल का नेतृत्व नगर निगम के वित्त उपायुक्त कमलेश निरगुडकर कर रहे थे।

घटना के बाद शिकायत के लिए राजस्व दल देहात थाना पहुंचा।

घटना की जानकारी लगते ही निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय भी देहात थाने में पहुंच गए।

उन्होंने भी पुलिस अधिकारियों से एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा।

Read More…Chhindwara News : बस स्टैंड मर्डर केस में 6 को आजीवन कारावास

Read More…Chhindwara News : होटल और दुकानों के निरीक्षण को निकली टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *