Chhindwara News : मढ़ई में सांसद ने किया अहीरी नृत्य, वीडियो वायरल

ग्रामीणों के साथ लिया पारंपरिक उत्सव का आनंद

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के सांसद बंटी विवेक साहू हाल ही में जुन्नारदेव के ग्राम बिंदरई पहुंचे।

यहां उन्होने ग्रामीणों के साथ मढ़ई मेले का लुत्फ उठाया।

मढ़ई के दौरान पारंपरिक अहीरी नृत्य में भी उन्होने हाथ आजमाया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने हाथ में झांझर लेकर कुछ देर ग्रामीणों के साथ नृत्य किया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है।

दरअसल ग्रामीण सांसद को अपने बीच पाकर अभिभूत थे।

मौका भी पारंपरिक उत्सव का था जिसके चलते नर्तकों ने सांसद को भी झांझर थमा दिया था, बस फिर क्या था सांसद भी पीछे नहीं हटे।

उन्होने भी अहीरी नृत्य में ग्रामीणों का बराबरी से साथ दिया।

Read More…Chhindwara News : रंग लाए सांसद के प्रयास, औद्योगिक क्षेत्र विकास के लिए मिले एक करोड़

Read More…Chhindwara News : परीक्षा परिणाम ठीक नहीं, 2 बीईओ को शो-कॉज जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *