Chhindwara News : कार्रवाई : अवैध ढंग से संचालित दो लैब सील

पंजीयन निरस्त करने के बावजूद चल रही थी लैब

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की।

विभाग ने अवैध रूप से संचालित दो लैब को सील कर दिया।

जांच दल ने नरसिंहपुर रोड एचडीएफसी बैंक के बाजू में स्थित हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण किया, यह पैथोलॉजी लैब अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।

इस पैथोलॉजी लैब का पंजीयन निरस्त कर दिया गया था।

इसके बावजूद यह संचालित की जा रही थी।

पूर्व में भी इस पैथोलॉजी लैब का संचालन पैथोलाजिस्ट की अनुपस्थिति एवं अप्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा संचालित किया जाना पाया गया था।

इसके साथ ही सोनारे हास्पिटल के चतुर्थ तल में कलेक्शन सेंटर के नाम से अवैध रूप से संचालित केयर पैथालॉजी लैब को भी टीम ने सील कर दिया है।

Read More…Pandhurna News : दिन में जो कांग्रेस नेता अवैध धंधों को रोकने ज्ञापन देने पहुंचा, रात में उसी के होटल में पकड़ाया जुआ!

Read More…Chhindwara News : परासिया : विधायक को राजनीतिक ‘स्टंट’ महंगा पड़ा, अब पुलिस पर उतार रहे ‘खीझ’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *