Chhindwara News : नंदू, प्रकाश के जुए की अमरवाड़ा में धूम!

भाजपा नेताओं के नाम पर कर रहे सैटिंग

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा में नंदू और प्रकाश के जुए की धूम मची हुई है।

क्षेत्र में ये जुआ अब चर्चा का विषय बन गया है।

पांढुर्णा और छिंदवाड़ा के देहात थाने में सामने आए जुए के मामले को लेकर अब नंदू और प्रकाश का जुआ चर्चा में आ गया है।

आश्चर्य की बात तो ये है कि दोनों जुआ फड़ संचालक भाजपा नेताओं के नाम का इस्तेमाल करने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं के नाम पर ही पूरी ‘सेटिंग’ की जा रही है।

हजारों की नाल इनके जुआ फड़ में रोजाना काटी जा रही है। जब कभी यह ‘हजारों’ का आंकड़ा ‘लाख’ में तब्दील हो जाता है तो फड़ में ‘दीपावली’ का माहौल बन जाता है।

बहरहाल, खाकी ने भी नंदू और प्रकाश के आगे आंखों पर पट्टी बांध ली है।

Read More…Chhindwara News : ‘जिंदा’ घर पहुंचा ‘जुआरी’ इधर पुलिस रात भर कुंआ खाली कराती रही पुलिस

Read More…Chhindwara News : चांदामेटा : युवक पर जानलेवा हमले के सभी आरोपियों का सरेंडर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *