Chhindwara News : ड्रग्स कांड में फरार तीन आरोपियों पर 50 हजार का ईनाम

छ: आरोपी पहले ही चढ़ चुके कोतवाली पुलिस के हत्थे

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। एसपी मनीष खत्री ने शनिवार को ड्रग्स कांड के फरार आरोपियों पर 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा कर दी।

इनमें आफताब उर्फ मुस्तफा पिता नासिर हुसैन, रूखसाना पति नासिर हुसैन दोनों निवासी पुराना छापाखाना छिंदवाडा और सोहेल उर्फ चटाई पिता शाहिद खान 26 वर्ष निवासी रेल्वे क्रॉसिंग के पास लालबाग छिंदवाड़ा शामिल हैं।

गौरतलब है कि थाना कोतवाली में दो अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहले मामले में आरोपी अजीत चौधरी और चित्रांश चौहान को 5 ग्राम 800 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसे वे आरोपी प्रियांशु और साहिल खान को बेच रहे थे।

दूसरे मामले में आरोपी किशन सिंह और मनोज पासवान को 44 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया जिसे वे आरोपी आदिल अली, हितेश विश्वकर्मा, हरिकृष्णा राय अखिलेष रगडे को बेच रहे थे।

विवेचना के दौरान, गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अवैध मादक पदार्थ रूखसाना, आफताब उर्फ मुस्तफा और सोहेल उर्फ चटाई को बेचते थे।

इसके आधार पर इन तीनों को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन वे घटना के बाद से फरार हैं।

पुलिस जोर-शोर से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Read More…WCL News : CISF ने की डंपरों की जांच, कम मिला कोयला!

Read More…Chhindwara News : दशहरा मैदान में होगा कवियों का समागम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *