BJP News : शेषराव या गरिमा; आखिर कौन होगा भाजपा जिलाध्यक्ष ?

तीन नामों का पैनल तैयार, दागियों पर भी दाव खेलने की तैयारी!

BJP News : भोपाल। भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर जिले में चर्चाओं और कयासों का दौर जारी है।

इस बीच एक निजी चैनल ने हर जिले से तीन नामों के पैनल की पुख्ता जानकारी का दावा किया है।

उक्त चैनल ने प्रदेश के कई जिलों में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए तैयार किए गए पैनल में शामिल नामों का खुलासा किया है।

इसमें छिंदवाड़ा और पांढुर्णा भी शामिल है।

चैनल के अनुसार छिंदवाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए तैयार किए गए तीन नामों के पैनल में से वर्तमान जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का नाम गायब है।

छिंदवाड़ा से जिन तीन नामों का पैनल तैयार कर दिल्ली भेजा गया है उसमें टीकाराम चंद्रवंशी, गरिमा दामोदर और नितिन तिवारी का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश इन नामों का पैनल लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं।

इसके बाद भाजपा के गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि टीकाराम चंद्रवंशी पर कई धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध हैं जो न्यायालय में लंबित हैं।

नितिन तिवारी की इमेज उसके क्षेत्र में ही ‘डैमेज’ है।

ऐसे में किस दृष्टि से दोनों के नाम पैनल में शामिल किए गए?

रिपीट भी हो सकते हैं!

दूसरी ओर चैनल ने दावा किया है कि प्रदेश में एक दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों को रिपीट भी किया जा सकता है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन जिलों के जिलाध्यक्षों को रिपीट किया जा रहा है या किया जा सकता है।

पांढुर्णा से इनके नाम

पांढुर्णा से भाजपा जिलाध्यक्ष के नामों को लेकर बनाए गए पैनल में वैशाली महाले, संदीप मोहोड़ और मीनाक्षी खुरसंगे के नाम शामिल हैं।

यहां भी भारी उठापटक मची हुई है।

पिछले दिनों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक दल भोपाल गया था जिन्होने अबकी बार सौंसर से पार्टी जिलाध्यक्ष बनाने की मांग वरिष्ठों के सामने रख दी थी।

ये भी हो सकता है!

भाजपा के गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार पार्टी दागी पर दाव नहीं खोलेगी।

टीकाराम और नितिन तिवारी को लेकर पहले ही पार्टी में असंतोष बना हुआ है।

यदि इन दोनों में से किसी को भी अध्यक्ष बनाया जाता है तो अगले चुनाव में पार्टी जनता तो दूर अपने ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जवाब नहीं दे पाएगी।

इसके चलते शेषराव यादव या गरिमा दामोदर के नामों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।

दागियों के लिए एक धड़े का दबाव!

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा में दागी को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए एक धड़े का खासा दबाव बना हुआ है।

इस धड़े के नेता किसी भी कीमत पर अपना सिक्का बैठाना चाह रहे हैं।

पुरानी भाजपा को घर बैठाने का हर संभव प्रयास करने वाले इन नेताजी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है।

इसके लिए वे पार्टी की रीति नीति और इज्जत को भी दाव पर लगाने से नहीं चूक रहे।

Read More…Chhindwara News : निगम : फाइलें पेंडिंग, व्यवस्थाएं बेपटरी, कर्मचारियों की मनमानी

Read More…Action On Corruption : रावनवाड़ा सचिव साढ़े बारह हजार की रिश्वत लेते धराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *