BJP News : कमलनाथ और विधायक चौरे के बयान का विरोध, किया पुतला दहन

रामाकोना मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

BJP News : रामाकोना। सौंसर विधायक विजय चौरे द्वारा हाल ही में दिए गए बयान

‘छिंदवाड़ा में लाखों लाशें बिछ जाएंगी’ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने

बुधवार को शिवाजी महाराज चौक रामाकोना में रामाकोना मंडल द्वारा विरोध प्रदर्शन और विधायक का पुतला दहन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक विजय चौरे एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की

कार्यशैली तानाशाहीपूर्ण है, जिससे जनता में आक्रोश है।

यह विरोध प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल, प्रदेश अजा मोर्चा सदस्य मोरेश्वर मार्सकोल्हे की अगुवाई में किया गया।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल, मुन्ना भाई अब्दुल कलाम,

किसना गुरुवे, बबलू ईधाते, दिनेश भलावी, श्याम ठाकरे, सुनील राठौर, रवि निर्गुडे, राजू रुघे,

भीमराज बड़वाइक, अजोध्य खंडाइत, इमरान अंसारी, विश्वेश्वर बागड़े, सागर ढामने, लीलाधर पावनकर,

कमलेश कटकवार, श्याम सिंगणापुर, राजू सूखे, नितेश बरदे, गुणवंत पाल, रामकृष्ण चौधरी,

रवि साखरकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक पर गुंडागर्दी के आरोप

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाए कि विधायक विजय चौरे द्वारा लगातार गुंडागर्दी और तानाशाहीपूर्ण

रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर विधायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।

Read More…MP News : फिर ‘अस्तित्व’ में आने को आतुर ‘जनशक्ति’..?

Read More…Congress News : सांसद के बयान पर कांग्रेस हुई आग बबूला, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *