Book Fair : पुस्तक मेले में भिड़े विक्रेता और अभिभावक

कारण- पुस्तकें नहीं मिल रहीं, आज मेले का अंतिम दिन

Book Fair : छिंदवाड़ा। एमएलबी स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय पुस्तक मेला अभिभावकों के लिए

सुविधा कम और सिरदर्द ज्यादा साबित हो रहा है।

मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को फिर एक अभिभावक और पुस्तक विक्रेता के बीच विवाद हो गया।

कारण बताया गया कि अभिभावक को जो किताबें चाहिए थीं, पुस्तक विक्रेता के पास उन किताबों का सेट खत्म हो गया था।

इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।

काफी देर चली बहस के बाद मौजूद अन्य लोगों के हस्तक्षेप से विवाद खत्म हो पाया।

इस वाक्ये से पहले ही नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल, डीईओ जीएस बघेल ने

पुस्तक विक्रेताओं के साथ बैठक की थी और अभिभावकों की शिकायतों को लेकर चर्चा की थी।

बैठक के बाद कुछ देर तो सब ठीक चला लेकिन फिर वही छूट न मिलना और किताबें खत्म होने जैसी शिकायतें शुरू हो गईं।

गौरतलब है कि शनिवार को पुस्तक मेले का अंतिम दिन है।

Read More…Tampering : CISF के जवान को बनाया बंधक!

Read More…Tumultous Conference : सभी प्रस्तावों पर मुहर की घोषणा के साथ सत्ता पक्ष का वॉकआउट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *