Rail Transport : एक-दो दिन में शुरू हो सकती है रीवा-इतवारी एक्सप्रेस!

पुल क्रमांक 94 का सुधार कार्य पूरा

Rail Transport : छिंदवाड़ा। रीवा-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू होने जा रही है।

संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिन में यह ट्रेन शुरू कर दी जाएगी।

इससे शारदा माई के भक्तों के लिए नवरात्र में मैहर जाने का रेल मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

गौरतलब है कि भंडारकुंड से भिमालगोंदी के बीच रेलवे के पुल क्रमांक 94 में दरार के चलते

इस ट्रेन के परिचालन पर रेलवे ने तकरीबन सात माह पूर्व रोक लगा दी थी।

अब इस पुल का सुधार कार्य पूरा कर लिया गया है।

सूत्र बताते हैं कि रेलवे ने टेस्टिंग के बाद इस पुल से रेल यातायात बहाल करने हरी झंडी दे दी है।

शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता,

प्रमुख मुख्य इंजीनियर मुदित भटनागर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एसके तिवारी

की टीम ने पुल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में पुल रेल यातायात बहाल करने के लिए उपयुक्त पाया गया।

Read More…Book Fair : पुस्तक मेले को लेकर नकुल नाथ का ट्वीट; लिखा- एक्सटेंशन किया जाए, उचित छूट मिले

Read More…Trouble : ‘चिपकू’ नेताओं से परेशान भाजपा कार्यकर्ता!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *