Minister Visit : पीजी कॉलेज की पहचान होगी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से

प्रभारी मंत्री का दौरा; जिले को 32 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Minister Visit : छिंदवाड़ा। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह

ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम

में छिंदवाड़ा जिले को लगभग 33 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री सिंह एवं सांसद बंटी विवेक साहू ने कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बनाए

गए नवनिर्मित विज्ञान भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा का

नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की घोषणा भी की।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जल और पर्यावरण संरक्षण का

महत्व बताया और उनसे बेहतर शिक्षा अर्जन के साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति

जवाबदेह बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि भविष्य की बागडोर युवाओं के हाथ में है।

हम सभी को मिलकर जल को बचाने और इसके लिए सभी को प्रेरित करने का कार्य करना है।

हर व्यक्ति अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा, तब ही मिलकर भविष्य की चुनौतियों से निपटा जा सकता है।

उन्होंने महाविद्यालय के सभी युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री

श्री मोदी के 2047 के भारत के सपने को पूरा करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने मंचासिन प्रभारी मंत्री

श्री सिंह सहित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया और जिलेवासियों को करोड़ों की सौगात

देने पर आभार भी व्यक्त किया।

ये सुविधाएं मिलेंगी

प्रभारी मंत्री श्री सिंह द्वारा शुक्रवार को 2585.75 लाख रुपए की लागत के 05 निर्माण कार्यों का

लोकार्पण और 616.76 लाख रुपए की लागत के 01 निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

नगर निगम छिंदवाड़ा के अंतर्गत जिला मुख्यालय में 100 बिस्तर के श्रमिक विश्राम गृह (रैन बसेरा)

के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत 616.76 लाख रुपये है।

श्रमिक विश्राम गृह (रैन बसेरा) के निर्माण से श्रमिकों को आराम एवं ठहरने की उचित व्यवस्था मिलेगी।

इसके अतिरिक्त प्रभारी मंत्री श्री सिंह द्वारा कुल 5 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया,

जिनमें प्रमुख रूप से छिंदवाड़ा स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में साइंस ब्लॉक

का निर्माण एवं भवन नवीनीकरण (लागत 890.77 लाख), जिला मुख्यालय में आदिवासी बालक

छात्रावास (पोस्ट मैट्रिक) का निर्माण (लागत 360.68 लाख), ग्राम खजरी के हायर सेकेंड्री

स्कूल में 03 लैब एवं 04 कक्षाओं का निर्माण (लागत 123 लाख), चौरई में शासकीय महाविद्यालय

के नवीन भवन का निर्माण (लागत 617.82 लाख) तथा रजोला-भोकई सड़क (लंबाई 6.50 कि.मी.) का

पुनर्निर्माण (लागत 593.48 लाख) शामिल हैं।

रजोला-भोकई मार्ग परियोजना के तहत 6.50 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया,

जिसमें 19 ह्यूम पाइप कल्वर्ट एवं एक स्लैब कल्वर्ट पुलिया निर्मित की गई।

यह मार्ग एनएच-547 पर स्थित ग्राम रजोला से प्रारंभ होकर बालकछार होते हुए ग्राम भोकई

को जोड़ता है। मार्ग के पुनर्निर्माण से लगभग 2,476 की आबादी को सीधा लाभ पहुंचा है।

इससे ग्रामीणों को सुलभ आवागमन, किसानों को मंडी तक फसल पहुँचाने तथा विद्यार्थियों को

स्कूल आने-जाने में विशेष सुविधा प्राप्त हुई है।

लोकार्पित विकास कार्यों से जिले में शिक्षा, यातायात और आवासीय आवश्यकताओं को मजबूती मिली है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर

विशिष्ट अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह,

महापौर विक्रम अहके और जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, लखन वर्मा, अजय सक्सेना,

अंकुर शुक्ला, संजय पटेल, सौरभ ठाकुर, भरत घई, माइकल पहाड़े, जगेन्द्र अलडक,

विजय पांडे, विजय झांझरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह,

प्रभारी पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार,

पीजी कॉलेज के प्राचार्य, चौरई कॉलेज के प्राचार्य, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी,

महाविद्यालय का स्टाफ, विद्यार्थी एवं आम जन मौजूद रहे।

Read More…Construction : निगम के नियमों को ‘चिढ़ा’ रही कांग्रेस नेता की बिल्डिंग!

Read More…Festival : …राम काज करिबे को आतुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *