Religious Festival : 108 जोड़ों ने की श्री सत्यनारायण कथा

श्री रूद्रात्मक हनुमान मंदिर में आज हनुमान जंयती पर विशेष अनुष्ठान जारी

Religious Festival : छिंदवाड़ा। रूद्र परिवार सेवा समिति के द्वारा श्री रूद्रात्मक हनुमान मंदिर कोष्टीपुरा,

पुराना छापाखाना में रामनवमीं से लेकर हनुमान जन्मोत्सव तक विविध आयोजन किये जा रहे हैं।

शुक्रवार को 108 जोड़ो की नि:शुल्क श्री सत्यनारायण कथा पंडित अजय रत्नाकर पांडे द्वारा कराई गई।

इस कार्यक्रम में मौजूद धर्म प्रेमियों एवं लोगों द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ की गई।

संस्था के संस्थापक रितेश रत्नाकर पांडे एवं विशेष सहयोगी जितेन्द्र सोलंकी ने बताया

कि 12 अप्रैल दिन शनिवार को ब्रम्हमुहुर्त में प्रात: 4 बजे से 6 बजे तक श्री हनुमान जी का प्रकटोत्सव मनाया गया।

प्रात: 6 बजे जन्म आरती व रूद्राभिषेक किया गया। प्रात: 8:30 बजे से हवन पूजन, 11 बजे महाआरती की जानी है।

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक महाप्रसाद भंडारा आयोजन होगा।

सायं 7 बजे से 9 बजे तक संगीतमय सुन्दरकांड एवं भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि रूद्र परिवार द्वारा 31 जुलाई 2023 को नि:शुल्क 13 करोड़ राम नाम जाप का आयोजन किया गया था।

उक्त कार्यक्रम में लगभग 80 से 90 हजार लोगों ने भाग लिया था।

अपै्रल 2019 में 2100 जोड़े नि:शुल्क सत्यनारायण कथा में शामिल हुए थे।

कार्यक्रमों में नरेन्द्र पांडे, कमलेश आसोडिय़ा, सुधीन्द्र गुप्ता, विवेक ठाकुर, अनिल मालवी, सौरभ गढ़ेवाल,

सिध्दार्थ सदाफल, महेन्द्र सिंह चौहान, बलराम बारापात्रे, बैजनाथ कस्तूरे, चिंतामन ठाकरे,

कमलाकर साबले, कुंदन कोल्हेकर, योगेश्वर कोल्हेकर, अनिकेत कोल्हेकर, विनीत घोगरे,

राजू पांडे, अमृता रितेश पांडे, सपना गुप्ता, गीता सोलंकी, अंजना साहू, करूणा ठाकरे,

सरिता बारापात्रे, मेघना ठाकुर, संध्या टांक, प्रतिमा साबले, हेमलता कोल्हेकर, जया मालवी,

संगीता आसोडिय़ा सहयोग कर रहे हैं।

Read More…Amazing : अध्यक्ष जी व्यस्त थे इसलिए समय पर नपा का बजट पेश नहीं हो सका !

Read More…Announcement : वक्फ एक्ट 1995 को चुनौती देने जा रहे विष्णु शंकर जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *