Celebration : ‘सिंदूर’ की सफलता पर मनाया जश्न

कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने की आतिशबाजी

Celebration : छिंदवाड़ा। भारतीय सेना के पराक्रमी ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ के तहत पाकिस्तान में घुसकर

9 आतंकी ठिकानों को सफलता पूर्वक ध्वस्त करने पर कृषि उपज मंडी में आतिशबाजी की गई।

इस दौरान अनाज व्यापारी संघ के सभी सदस्य, मंडी स्टाफ एवं हम्माल आदि मौजूद रहे।

मंडी में मौजूद शहीद अमित ठेंगे की प्रतिमा के सामने अनाज व्यापारी संघ के

अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा

पहलगाम में मारे गए निर्दोष नागरिकों को सच्ची श्रद्धांजलि आपरेशन सिंदूर के रूप में दी गई है।

उन्होने बताया कि छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ द्वारा भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने

हेतु ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में कृषि उपज मंडी में आतिशबाजी की गई और सेना के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।

Read More…Minister Visit : नदियों के उद्गम स्थलों का पूजन करेंगे मंत्री प्रहलाद पटेल

Read More…Arbitrary : काम्पलेक्स बिकेगा तब बढ़ाएंगे मजदूरी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *