Celebration : मिगलानी संयोजक, शंटी और अजय होंगे सहसंयोजक

भाजपा 16 को निकालेगी तिरंगा यात्रा

Celebration : छिंदवाड़ा। पहलगाम हमले के परिणाम स्वरूप भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन

सिंदूर चलाकर पाकिस्तान से संचालित आतंकवादियों के ठिकानों और उनके ट्रेनिंग कैंपों को ध्वस्त कर दिया।

इस ऑपरेशन में कई आतंकवादी भी मारे गए। भारत के इस ऑपरेशन ने आतंकवादियों के हौसलों को पस्त कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता को लेकर 16 मई को छिंदवाड़ा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें जिम्मेदारियां भी तय कर दी गईं।

तिरंगा यात्रा के संयोजक पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी होंगे तो वहीं गुरजीत सिंह बेदी शंटी

और अजय सक्सेना को सहसंयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। संयोजक श्री मिगलानी ने बताया कि भारत

द्वारा आतंकवाद के खिलाफ उठाये गए सख्त कदम के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’

की अभूतपूर्व सफलता पर एवं भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने तथा भारतीय सैनिकों को

धन्यवाद देने के लिए छिंदवाड़ा के सभी समाज और वर्गों द्वारा 16 मई को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा 16 मई को शाम 5 बजे स्थानीय दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर

अमित ठेंगे चौक मानसरोवर काम्प्लेक्स तक जाएगी। यात्रा के संयोजक पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी

एवं सह संयोजक अजय सक्सेना और गुरजीत सिंह बेदी शंटी ने छिंदवाड़ा के पूर्व सैनिक संगठन,

सभी सामाजिक संगठन, सभी महिला संगठन, सभी पेंशनर संगठन, सभी धार्मिक संगठन,

अधिकारी, कर्मचारी, सभी राजनीतिक संगठनों सहित सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने कहा है।

Read More…Preparation’s : ‘शक्ति प्रदर्शन’ की ‘वृहद’ तैयारी !

Read More…Permission : खुल गए पोल्ट्री फार्म एवं चिकन शॉप

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *