Patriotism : सांसद के नेतृत्व में निकली तिरंगा वाहन रैली

नरसिंगपुर नाका से शुरू, अमित ठेंगे चौक पर किया समापन

Patriotism : छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में मंगलवार शाम तिरंगा वाहन रैली निकाली गई।

इस रैली में सांसद भी स्वयं दुपहिया पर सवार होकर भारत माता का जयघोष करते नजर आए।

इस दौरान शहर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंग गया।

शाम 5 बजे से नरसिंगपुर नाका से विशाल तिरंगा यात्रा शुरू हुई, जो फव्वारा चौक होते हुए

मानसरोवर काप्पलेक्स के समाने शहीद अमित ठेंगे चौक तक पहुंची।

रैली में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। वे पूरे जोश के साथ भारत माता की जय व

अमित ठेंगे अमर रहे के नारे लगा रहे थे। यात्रा का सबसे खास आकर्षण एक स्केटिंग करता बालक रहा,

जो सबसे आगे तिरंगा लिए हुए चल रहा था। गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद रैली में शामिल सभी ने राष्ट्रगान गाया।

इस बीच देशभक्ति गीतों और नारों के बीच लोगों ने समर्पण और एकता का प्रदर्शन किया।

तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई थी।

इस अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, नगर पालिका महापौर विक्रम आहके

समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, आम नागरिक, शासकीय विभागों के कर्मचारी,

पूर्व सैनिक और विभाग के खिलाड़ी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Read More…Tiranga Yatra : भारत माता और भारतीय सेना जिंदाबाद के जयघोष से गूंजा आकाश

Read More…Action : एक के ‘चक्कर’ में 30 की हो सकती है ‘नपाई’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *