Strictness : यह सख्ती आपकी जान बचाने के लिए है…

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं, ब्रेथ एनालाइजर से जांच भी होगी

Strictness : छिंदवाड़ा। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं।

शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। यदि सड़क सुरक्षा के नियम तोड़े गए तो कार्रवाई तय है।

उक्त बातें अपनी अपील में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने कहीं हैं। उन्होने कहा कि यह सख्ती लोगों की जान बचाने के लिए है।

दरअसल सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाने की ठानी है।

प्रदेश की राजधानी भोपाल की तर्ज पर जिले में कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

अब बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर दुपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों

की जांच हर थाने में ब्रेथ एनालाइजर से की जाएगी। गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में इस नियम का

सख्ती से पालन कराया जाता है। इसके ठीक विपरीत छिंदवाड़ा में प्रशासन ने बैठकों में उक्त निर्णय तो

कई बार पहले भी लिए लेकिन उनका पालन नहीं करवा पाया। हालांकि अब सख्ती की बात कही जा रही है।

ये होंगे नियम

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। हर थाने में ब्रीथ एनालाइजर से जांच अनिवार्य की गई।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।

Read More…Accident : अनियंत्रित कार ने आधा दर्जन दुपहिया को मारी टक्कर!

Read More…Kanafoosee : पॉश होटल में 52 पत्तों पर लग रहे दांव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *