Gambling : जुआ फड़ पर रेड ; नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष के पति भी धराए

5 अन्य भी पुलिस की पकड़ में, 10 हजार नगद, 6 मोबाइल जब्त

Gambling : छिंदवाड़ा। चांद नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष के पति ऋषि वैष्णव एक जुआ फड पर मारी गई

पुलिस रेड में धराए हैं। उनके साथ 5 अन्य को भी पुलिस ने पकड़ा है। जुआरियों से पुलिस ने 10 हजार रुपए

नगद और 6 मोबाइल जब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी अजय पांडे के निर्देशन में

चांद पुलिस ने थाना प्रभारी महेंद्र भगत की अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात

वार्ड क्रमांक 10 स्थित एक मकान में दबिश देकर जुआ फड़ पर कार्रवाई की।

इस दौरान कांग्रेस नेता ऋषि वैष्णव समेत 6 लोगों को ताश खेलते हुए मौके से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों से 10 हजार 120 रुपए नगद और लगभग 1.5 लाख कीमत के 6 मोबाइल बरामद किए हैं।

बताया जाता है कि चांद थाना प्रभारी महेंद्र भगत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड 10 स्थित

जयप्रकाश माहोरे के घर में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड मारी।

घर के अंदर 6 लोग 52 पत्तों पर दांव लगाते मिले। पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट

की धारा 3, 4 और 13 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराएं भी लगाई गई हैं।

जुआ खेलते ये पकड़ाए…

पुलिस रेड में जिन जुआरियों को पकड़ा गया है उनमें बबल पिता लाल सिंह साहू, निवासी चांद,

संजय पिता सबल सिंह रघुवंशी, निवासी चांद, नेपाल पिता सावनय धोखे, निवासी चांद,

श्रीराम पिता भैयालाल चौरसिया, निवासी चांद,

ऋषि पिता सुदामा दास वैष्णव, कांग्रेस नेता, वार्ड 8, निवासी चांद,

जयप्रकाश पिता चुन्नीलाल माहोरे, मकान मालिक, वार्ड 10, निवासी चांद शामिल हैं।

Read More…Viral Audio : थाना प्रभारी का विवादित ऑडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन अटैच

Read More…Encroachment : अधिकारियों से बद्जुबानी, पुलिस ने युवक को दी समझाइश!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *