Gambling : सोनापीपरी में चुन्नू के जुए का बोलबाला!

घर में ही सज रही महफिल

Gambling : छिंदवाड़ा। परासिया रोड पर स्थित ग्राम सोनापीपरी में इन दिनों चुन्नू के नाम का बोलबाला है।

दरअसल चुन्नू के जुए का बोलबाला है। यहां कोयलांचल सहित जिला मुख्यालय से जुआरी

52 पत्तों पर अपनी किस्मत आजमाने पहुंच रहे हैं। चुन्नू में भी ‘दिलेरी’ इतनी कि वह घर में ही फड़ बैठा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि चुन्नू को खाकी का भी खौफ नहीं है। वर्तमान स्थिति में चुन्नू ‘नालकट’ की भूमिका में है।

रोजाना हजारों रुपए की नाल चुन्नू की जेब में जा रही है।

खास बात ये है कि चुन्नू की ‘दिलेरी’ की चर्चा अब दूसरे जिलों तक भी पहुंच रही है जिससे

अब यहां आसपास के जिलों के खिलाड़ी भी पहुंच रहे हैं।

बहरहाल, जिस हिसाब से चुन्नू प्रसिद्धि पा रहा है उससे जल्द उसका व्यापार दिन दूना और रात चौगुना बढऩे के संकेत मिल रहे हैं।

Read More…Irresponsibility : बिजली कंपनी ने थमा दिया 46 हजार का बिल

Read More…Action : ‘उड़’ रहा था पंजाब ‘मलंग’ अपनी मस्ती में मस्त!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *