Allegation : पूर्व चौकी प्रभारी और आरक्षकों पर मारपीट करने का आरोप!

गुढ़ी अंबाड़ा चौकी में युवक की बेहरमी से पिटाई!

Allegation : जुन्नारदेव। जुन्नारदेव थाना अंतर्गत गुढ़ी अंबाड़ा चौकी के पूर्व प्रभारी तरुण मरकाम एवं

महकमे के ही दो अन्य पुलिसकर्मियों पर एक युवक को बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगाए गए हैं।

मामले की शिकायत फिलहाल जुन्नारदेव थाने में की गई है।

बुधवार को शिकायतकर्ता और पीडि़त युवक पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की शिकायत करने छिंदवाड़ा पहुंचे हैं।

शिकायत में पीडि़त युवक और ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि पूर्व चौकी प्रभारी तरुण मरकाम

आरक्षक योगेश जंघेला और आरक्षक अमित सिडम के द्वारा ग्राम पंचायत जमकुंडा निवासी युवक

उत्कृष्ट बंसीलाल यादव के साथ जमकर मारपीट की गई। परिजनों ने शिकायत में बताया कि बीते 3 दिन

पहले अज्ञात व्यक्तियों का आपस में विवाद हुआ था जिसमें पुलिस द्वारा उन युवकों को नहीं पकड़ा गया और

पड़ोसी की झूठी शिकायत पर युवक उत्कृष्ट को पुलिस घर से उठाकर चौकी ले गई।

इसके बाद युवक उत्कृष्ट पर चौकी प्रभारी द्वारा 151 की कार्रवाई कर उसके साथ लात और डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई।

युवक के शरीर पर डंडों के निशान पड़ गए। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि युवक उत्कृष्ट को इतना पीटा गया कि

युवक का एक हाथ भी काम नहीं कर रहा है। मारपीट करने के बाद युवक को रात भर चौकी में बिना कपड़ों के रखा गया।

इसके बाद पुलिस द्वारा उसे अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद यदुवंशी, सुमित्रा, बिंदवती, कांति यादव, सुरेखा यादव,

विमला यादव, सरस्वती कन्नौजे, काजल कन्नौजे, लिंगाबाई यादव, समलवती, सुनीता यादव,

प्रभा यादव, मंगलवती यादव, देवकी यादव, बेला यादव, गुंजा यादव, सुनीता यादव, सोनाली यादव,

सन्नी पवार, राजकुमार राय, बंशी यादव, गजानंद, सुमित यादव धनराज सहित

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए जुन्नारदेव थाने में शिकायत की।

Read More…Lesson : बिना एजेंडा के मिलें नेता, न पीए हो न गनमैन

Read More…BJP News : भाजपा कार्यकारिणी : पहले टेस्ट फिर ट्रस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *