Wishes : भाजपा जिलाध्यक्ष और सांसद ने बैतूल पहुंचकर की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात

दीपावली की शुभकामनाएं दीं, खंडेलवाल ने दिया विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन

Wishes : छिंदवाड़ा। जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव और सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से

मुलाकात की। दोनों नेताओं ने संगठन के मुखिया को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

सांसद श्री साहू जहां अपने समर्थकों संग श्री खंडेलवाल से मिलने पहुंचे थे तो वहीं जिलाध्यक्ष श्री यादव

जिला भाजपा की पूरी टीम और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के साथ बैतूल गए थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव पहुंचे पदाधिकारियों संग

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना एवं पूर्व विधायक नत्थन शाह भाजपा पदाधिकारियों

एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात करने बैतूल स्थित उनके निवास पर पहुंचे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष से

मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी से

आत्मीय मुलाकात की एवं चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके,

जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, योगेन्द्र राणा, राजू नंदवंशी, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल,

जिला कार्यालय मंत्री भारत घई, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, भाजपा नेता गुरजीत सिंह शंटी बेदी,

धर्मेन्द्र मिगलानी, विजेंद्र चौहान, अलकेश साव, दिवाकर सदारंग, कुबेर सूर्यवंशी, राकेश माइकल पहाड़े,

अरूण गद्रे, शिखर पांडे, तरूण सोनी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद बंटी विवेक साहू पहुंचे समर्थकों संग

त्यौहारों पर एक दूसरे के घर जाकर मिलकर खुशियों को साझा करना हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का परिचायक है।

इसी परंपरा को कायम रखते हुये दीपावली के शुभ अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रदेशाध्यक्ष

हेमन्त खंडेलवाल से उनके बैतूल स्थित निवास स्थान पर मुलाकात करते हुये उन्होंने छिन्दवाड़ा एवं

पाण्ढुर्णा जिले के निवासियों की और से उन्हे दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

इस दौरान सांसद श्री साहू ने प्रदेशाध्यक्ष श्री खण्डेलवाल से मुलाकात के अवसर पर छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा

जिले में चल रहे विकास कार्यां और संगठन के संबंध में जानकारी दी।

साथ ही उनसे दोनों जिलों में विकास को लेकर सहयोग की अपेक्षा की।

जिस पर प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने सांसद बंटी विवेक साहू को दोनों जिलों में हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Read More…Bribe Case : केवलारी थाने का प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते धराया

Read More…Power Cut : बिजली कटौती से हलाकान केवलारी की जनता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *