Kanafoosee : 15 हजार दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ ज्ञापन सौंप दूंगा !

कानाफूसी में एक कांग्रेस पार्षद का कारनामा…

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। नगर निगम में कांग्रेस के एक पार्षद का कारनामा आजकल राजनीतिक गलियारों में

जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। लोग चटखारे लेकर इस मामले को एक-दूसरे के कानों तक पहुंचा रहे हैं।

कानाफूसी चल रही है कि मामला कुछ दिन पुराना है। एक कांग्रेस पार्षद एक व्यापारी के पास पहुंचे और

सीधे डिमांड कर डाली कि…15 हजार दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ मेरे पास मामला है, मैं ज्ञापन सौंप दूंगा।

व्यापारी भी कम ‘मंझा’ हुआ नहीं था। उसने भी कह दिया कि, जाओ…सौंप दो।

अब पार्षद जी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। फिर उन्होने व्यापारी को ‘सेट’ करने

का प्रयास करते हुए कहा कि…अपन समझ लेंगे। लेकिन व्यापारी मानने को ही तैयार नहीं था।

आखिरकार पार्षद जी को खुद ही अपना ‘भाव’ गिराना पड़ा और सीधे 5 पर आ गए लेकिन

व्यापारी तो ठान चुका था कि एक धेला नहीं देना है। बस, फिर क्या था…पार्षद जी चले गए प्रशासनिक मुखिया के पास

लेकिन यहां भी उनकी दाल नहीं गली और उल्टे पांव लौटना पड़ा। अब पार्षद जी उक्त व्यापारी पर

नजरें गड़ाए बैठे हैं कि कब दूसरा मामला मिले और वे अपना नया ‘भाव’ बताएं।

Read More…Security : सांसद निवास पर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं की लगी भीड़ !

Read More…Illegal : खनिज अधिकारी का ‘अडिय़ल’ रवैया, कलेक्टर को भी गुमराह करने में लगे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *