Visit : छिंदवाड़ा की महिलाएं स्वयं सशक्तिकरण का उदाहरण : गुंजन चौकसे

भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रखी बात

Visit : छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा की महिलाएं संपूर्ण विश्व को संदेश दे रही हैं। यहां की महिलाएं महिला सशक्तिकरण का

स्वयं शानदार उदाहरण हैं। वॉश ऑन व्हील्स की बात करें या तामिया क्षेत्र के होम स्टे की…हर क्षेत्र में

यहां की महिलाएं आगे हैं। मैं उन्हें क्या संदेश दूंगी…मैं तो खुद उनसे संदेश लेकर जा रही हूं।

यह कहना है प्रदेश भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट श्रीमति गुंजन चौकसे का।

वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बात रखने छिंदवाड़ा आईं थीं। इस दौरान उन्होने छिंदवाड़ा की महिलाओं

द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।

पत्रकार वार्ता में बोलीं- यह अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला कानून बनेगा

श्रीमती गुंजन चौकसे ने पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को देश का भाग्य

बदलने वाला कानून बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में

महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। श्रीमती चौकसे ने कहा कि आजादी के बाद से

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने की मांग समय-समय पर उठती रही,

लेकिन कांग्रेस ने इसे कभी गंभीरता से लागू करने का प्रयास नहीं किया।

Advertisement

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में महिला आरक्षण बिल लाने का प्रयास हुआ,

लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के कारण वह पारित नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि उस समय विरोध करने वाले दल आज भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक अधिकार

देकर आधी आबादी के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला यह कानून

उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

और अब उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त करने का समय आ गया है।

कांग्रेस ने नहीं दिया नेतृत्व : गरिमा दामोदर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति गरिमा प्रतीक दामोदर ने भी

कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत की सरकार कई वर्षों तक चलाई लेकिन

कभी महिलाओं को नेतृत्व का अधिकार नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अधिनियम लाकर

महिलाओं को पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक सशक्त बनाने की पहल की है।

ये भी रहीं मौजूद

पत्रकारवार्ता के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा, श्रीमती किरण खातरकर,

पांढुर्णा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती माया राउत, नारी वंदन अधिनियम टोली के श्रीमती भारती साहू,

श्रीमती आरती खंडेलवाल, श्रीमती अमिता बरहैया, श्रीमती नीलम लिल्हारे उपस्थित रहीं।

Advertisement

Read More…Ruckus : हंगामा ही हंगामा ; निगम आयुक्त को गंदा पानी पिलाने का प्रयास

Read More…Trouble : डीजल का टोटा, नहीं निकले कचरा वाहन !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *