Ruckus : हंगामा ही हंगामा ; निगम आयुक्त को गंदा पानी पिलाने का प्रयास

परिषद की बैठक में नगर निगम का 305.95 करोड़ का बजट पास

Ruckus : छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम में परिषद की बैठक सोमवार को आयोजित की गई जो

खासी हंगामेदार रही। इस बैठक में अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर पार्षदों ने

तीखी बहस और प्रदर्शन किया। बैठक में 305 करोड़ 95 लाख रुपए का बजट पारित किया गया।

इस बजट में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें

अंतरराज्यीय बस स्टैंड के निर्माण और उसके लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित निर्णय भी शामिल हैं।

इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। नगर निगम के सभा कक्ष में आयोजित

इस बैठक में निगम आयुक्त सीपी राय, महापौर विक्रम अहके, निगम अध्यक्ष सोनू मागो सहित सभापति और

पार्षद मौजूद रहे। बैठक के दौरान जमकर हंगामा भी देखने को मिला।

Advertisement

कांग्रेस और बीजेपी के पार्षद कई मुद्दों पर आमने-सामने आ गए और निगम आयुक्त को घेरते नजर आए।

खासतौर पर नलों में गंदे पानी की सप्लाई और रुके हुए विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया।

इस दौरान वार्ड क्रमांक 42 गुलाबरा के पार्षद संदीप चौहान के द्वारा निगम आयुक्त को

बोतल में गंदा पानी देकर पिलाने का प्रयास किया गया। हंगामे के बीच निगम आयुक्त सीपी राय ने पार्षदों को

आश्वस्त किया कि शहर की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

Read More…Trouble : डीजल का टोटा, नहीं निकले कचरा वाहन !

Read More…Performance : …तो कुर्सी से उतार दिया जाएगा ओक्टे को !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *