अतिक्रमण पर चला सरकारी बुलडोजर

शहर में कई बड़े-बड़े अतिक्रमण किए ध्वस्त

अक्षर भास्कर डिजिटल, छिंदवाड़ा। शहर में शनिवार को अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। इस दौरान कई बड़े और पुराने अतिक्रमण प्रशासन ने तोड़े।

यह कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निगम और पुलिस का अमला भी शामिल रहा।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता प्रशासनिक अमला।

जेल तिराहा से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। अतिक्रमण विरोधी टीम प्रेस काम्पलेक्स के सामने, फव्वारा चौक, जिला अस्पताल के सामने से होते हुए लगातार कार्रवाई करते हुए ईएलसी तक पहुंच गया है।

इस दौरान कुछ दुकानदारों ने प्रशासनिक अमले से हुज्जत करने का प्रयास भी किया गया लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझा दिया। बहरहाल कार्रवाई जारी है जो देर शाम तक चलने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *