नरोत्तम लड़ेंगे छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव…!

राजनीतिक गालियारों में शुरू हो गयी सुगबुगाहट

अक्षर भास्कर डिजिटल, छिंदवाड़ा। भाजपा के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो छिंदवाड़ा का चुनाव प्रदेश का सबसे दिलचस्प चुनाव होगा। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ है जहाँ से अभी उनके पुत्र नकुलनाथ सांसद हैं। यह भी सर्वविदित है कि प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से महज छिंदवाड़ा ही कांग्रेस के पास है। प्रदेश भाजपा यह सीट भी कांग्रेस से छीनकर 29 कमल की माला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस के लिए अजेय साबित होती यह सीट भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन गयी है।

भाजपा के लोकसभा क्लस्टर हेड कैलाश विजयवर्गीय रायशुमारी के लिए छिंदवाड़ा आये, लेकिन इस रायशुमारी में भी कोई हल नहीं निकला।

फिर अटकलें लगने लगीं कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बना सकती है लेकिन उन्हें विदिशा से प्रत्याशी बना दिया गया है।

फिलहाल नरोत्तम और छिंदवाड़ा सीट दोनों ही ‘होल्ड’ पर हैं। भाजपा के अंदरखानों से आ रही ख़बरों के अनुसार अब पार्टी नरोत्तम मिश्रा को छिंदवाड़ा लोकसभा से उम्मीदवार बनाने पर विचार विमर्श कर रही है।

बहरहाल कहा जा रहा है कि छिंदवाड़ा के साथ होल्ड की गई अन्य 4 लोकसभा सीटों पर भाजपा इसी सप्ताह नामों कि घोषणा कर देगी। इसके साथ ही लोकसभा चुनावों को लेकर छिंदवाड़ा कि तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *