अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह
International Women’s Day : छिंदवाड़ा। महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक या संगठनात्मक क्षेत्र
में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
आज महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं है। हर मोर्चाे पर महिलाएं डटकर खड़ी हैं।
उक्त बातें जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति गरिमा प्रतीक दामोदर ने भाजपा कार्यालय में कहीं।
वे अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा
द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
इस दौरान उन्होने जिले की समस्त महिला जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके भी शामिल हुए।
सांसद ने की पुष्पवर्षा

सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया।
अपने उद्बोधन में सांसद ने कहा कि जिले की प्रत्येक
मातृशक्ति के सम्मान के लिए मैं जीवन भर
आपके भाई एवं बेटे के रूप में आपके समक्ष खड़ा रहूंगा।
महिलाओं की भगीदारी को मिले बढ़ावा : यादव
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के शुभंकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने मंच से
भारतीय जनता पार्टी की समस्त महिला कार्यकर्ताओं को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुसार राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में
महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की बात कही।
महापौर ने दीं शुभकामनाएं
महापौर विक्रम अहाके ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को संबोधित किया।
उन्होने महिलाओं से विकास के हर मार्ग पर सहयोग का आव्हान किया।
ये रहीं मौजूद
कार्यक्रम में मंच पर पूर्व महापौर श्रीमती कांता सदारंग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर,
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, श्रीमती पूर्णिमा जैन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता भोसम,
श्रीमती तुलसा परतेती, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया कुमरे, श्रीमती मीना दुबे,
श्रीमती अमिता बरैया, श्रीमती रीना देशमुख, सुश्री उदिता यादव,
श्रीमती चित्रा चौकसे, श्रीमती माया बंदेवार, श्रीमती जया विश्वकर्मा, श्रीमती नीलू क्षेत्रीय,
श्रीमती निशा गोस्वामी, श्रीमती नीतू सराठे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया,
श्रीमती दीपा श्याम डेहरिया एवं छिंदवाड़ा जिले की समस्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं समस्त महिला कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहीं।
Read More…BJP News : आपस की खटपट बंद करनी पड़ेगी, बहुत हो गया : शेषराव यादव
Read More…MP News : फिर ‘अस्तित्व’ में आने को आतुर ‘जनशक्ति’..?