Action On Corruption : रावनवाड़ा सचिव साढ़े बारह हजार की रिश्वत लेते धराया

लोकायुक्त की कार्रवाई, ठेकेदार ने की थी शिकायत

Action On Corruption : छिंदवाड़ा। रावनवाड़ा पंचायत सचिव को लोकायुक्त ने 12 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।

आरोपी सचिव की शिकायत क्षेत्र के एक ठेकेदार ने लोकायुक्त से की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नियाज अहमद खान द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की गई थी कि

उसके द्वारा ग्राम पंचायत रावनवाड़ा में 6 पुलिया बनवाई गयी थी।

इसके साथ ही पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था।

इन कार्यों की कुल लागत 90 हजार रुपए थी।

इसका बिल पास करने की एवज में ग्राम पंचायत रावनवाड़ा के सरपंच

अरुण कुमार नवेत एवं सचिव राजकुमार सोनी के द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

उक्त शिकायत का सत्यापन उपरांत आज (सोमवार) को कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत रावनवाड़ा सचिव राजकुमार सोनी को

ग्राम पंचायत भवन के पास रोड पर 12 हजार 500 रुपए बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोाकयुक्त ने पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

कार्रवाई में लोकायुक्त ट्रेप दल के इंस्पेक्टर कमल सिंह उइके, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दिवान एवं लोकायुक्त स्टाफ शामिल रहा।

Read More…BJP News : भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा 10 तक!

Read More…BJP News : ‘शुभंकर’ होंगे रिपीट या आएगा नया चेहरा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *